फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brothers in Suktia In the struggle, firing

सुकटिया में सगे भाइयों  में संघर्ष, फायरिंग

Wed, 06 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 06 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पद चुनाव के बाद से चली आ रही रंजिश को लेकर सुकटिया गांव में दो सगे भाइयों में जमकर संघर्ष हुआ। एकत्र लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए, फायरिंग कर दहशत भी फैलाई गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और सख्ती से मामला शांत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुकटिया गांव निवासी सगे भाई आफाक अहमद और खतीब अहमद के बीच प्रधान पद चुनाव के बाद से रंजिश चल रही है। बताते है कि अलग अलग प्रत्याशी को चुनाव लड़ाए जाने पर विवाद की स्थिति बन गई थी। इसको लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। बुधवार को पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष दुबारा भिड़ गए। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में दोनों ओर से लोग इकठ्ठा हुए, जिसके बाद एक दूसरे पर हमला कर दिया। लाठी डंडे से मारपीट की गई। इस दौरान हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई गई। दोनों पक्षों के बीच हो रहे संघर्ष की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर एसओ रेहान खां भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। यहां दोनों के बीच मारपीट हो रही थी। 
विज्ञापन

पुलिस ने शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष झगड़ते रहे। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को शंात कराया। घटना के दौरान आफाक अहमद, खतीब अहमद और उसके  बेटे ताबिश को चोटें आई है। जिनको मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। एसओ रेहान खां ने बताया कि दोनों ओर से करीब आधा दर्जन लोग हिरासत में लिए गए है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुआ खेलते चार दबोचे, केस दर्ज 
पीलीभीत। कोतवाली पुलिस के एसआई अनिल कुमार ने मुखबिर की सूचना पर साईराम कालोनी में दबिश दी। जिसमें कालोनी के ही शेरा, राकेश, मुकेश धर्मेंद्र को जुआ खेलते पकड़ा। इनके पास से ताश की गड्डी और तीन सौ रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed