{"_id":"571a5c584f1c1b8a728b527f","slug":"brother-to-resist-tampering-beaten-smashed-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर भाई को पीटा, बाइक भी तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर भाई को पीटा, बाइक भी तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में शामिल होने बाइक से जा रही एक विवाहिता से तीन लड़कों ने छेड़छाड़ की। विवाहिता के भाई ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने बाइक लौटा उसके भाई की पिटाई कर दी। सुबह पुलिस पीड़ित को साथ लेकर आरोपी के घर गई और एक आरोपी को उठाकर थाने ले आई। इससे नाराज आरोपी के घरवालों ने पीड़ित युवक को रोक लिया और उसे पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। सुनगढ़ी पुलिस ने घायल युवक की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बरेली के थाना नवाबगंज निवासी एक युवक के चाचा की शादी गुरुवार को थी। वह अपनी बहन को बाइक से लेकर शादी में शामिल होने आया था। शाम करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ला सुनगढ़ी में गली में बाइक मोड़ते ही खड़े तीन युवकों ने बाइक पर बैठी उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर दी, जिस पर उसने बाइक रोक दी और विरोध जताया। इससे गुस्साए युवकों ने उसकी बाइक पलट दी और युवक की पिटाई करने के बाद मौके से खिसक गए। पीड़ित युवक ने चाचा के घर पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी नहीं मिले। शुक्रवार को आरोपियों का पता लगाकर पीड़ित युवक सुनगढ़ी पुलिस के साथ मोहल्ला नईबस्ती निवासी आरोपियों के घर पहुंच गया। पुलिस ने एक आरोपी राहुल को पकड़ लिया और उसे बाइक पर बैठा कर थाने ले आई। पीड़ित युवक जब तक अपनी बाइक स्टार्ट करता। इसी बीच आरोपी के घर से निकले दो युवकों ने उसे दबोच लिया और उसे पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। घायल युवक थाने पहुंचा और पुलिस को घटना बताई।
एसएसाई मनोज त्यागी ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक की ओर से मोहल्ला नई बस्ती निवासी राहुल, राजू और शिवम् के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। राहुल पुलिस हिरासत में है।