{"_id":"58d7eb534f1c1b14301a22d4","slug":"broken-slab-student-s-death-while-playing","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते वक्त टूटा स्लैब, छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेलते वक्त टूटा स्लैब, छात्र की मौत
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
जैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे कक्षा दो के छात्र की खेलते वक्त अचानक स्लैब टूटने गिरकर मौत हो गई। जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।
थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ आर्मी में है। वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली में चल रही है। पत्नी माविया बेगम व आठ साल का बेटा कक्षा दो का छात्र मोहम्मद जैब शनिवार शाम को रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने फुलईया बगनेरा गांव गए थे। रविवार सुबह करीब दस बजे बच्चों संग खेलते वक्त अचानक मकान के दरवाजे पर लगा स्लैब टूट गया। जिससे स्लैब पर खेल रहे जैब व उसका फुुफेरा भाई मुस्तफा (8) पुत्र कयूम घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में जैब की मौत हो गई। जबकि घायल मुस्तफा को गंभीर हालत में बरेली के अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतक जैब दो भाइयों में छोटा था। उसका एक बड़ा भाई फैसल है। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा रहा।