{"_id":"5793afc24f1c1ba07cc4bfa4","slug":"brkeda-chairman-s-son-in-delhi-rape-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरखेड़ा चेरयमैन के पुत्र पर दिल्ली में रेप की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरखेड़ा चेरयमैन के पुत्र पर दिल्ली में रेप की रिपोर्ट
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन जमील अहमद के पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने युवती को नशा देकर गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर वीडियो क्लिप बनाकर युवती को धमकाने का भी आरोप है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह बरखेड़ा पुलिस की मदद से दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
दिल्ली के गौतम नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि वह शुरूआत से अपनी बुआ के घर बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहती थी। इस दौरान उसकी जान पहचान बरखेड़ा चेरयमैन के पुत्र नदीम से हो गई। दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं तो नदीम ने शारीरिक संबंध बनाने केे लिए युवती पर दबाव डाला तो युवती ने उससे दूरी बना ली। दो महीने पहले वह अपनी मां के पास दिल्ली जाकर रहने लगी। आरोप है कि 25 जून को आरोपी नदीम ने उसको फोन कर कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और दिल्ली में ही है। इसके बाद वह उससे मिलने गई। नदीम के साथ उसके दोस्त सद्दाम और फिरोज भी थे। कार में बैठाकर उसको नदीम निजामुद्दीन क्षेत्र के एक होटल में ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक्स में नशा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद तीनों युवकों ने रेप किया। होश आने पर जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो नदीम ने कहा कि उसने वीडियो क्लिप बना ली है। शिकायत करने पर उसे वायरल कर देगा। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के निजामुद्दीन थाने से सब इंस्पेक्टर मनमीत, एचसीपी उपकार, महिला सिपाही पूजा बरखेड़ा आए। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान पीड़िता भी पुलिस के साथ थी।
दिल्ली के निजामुद्दीन थाने की पुलिस गैंगरेप के मामले में चेरयमैन के बेटे और उसके दो दोस्तों की तलाश में आई थी। दबिश देने के बाद भी कोई नहीं मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस पूरनपुर गई थी। वहां से वापस चली गई।
विज्ञापन
- ओमहरि बाजपेई, एसओ बरखेड़ा