फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bolero lifter in the rape of women by

बोलेरो में लिफ्ट देकर महिला से किया गैंगरेप

Fri, 11 Sep 2015 12:19 AM IST
Jhonabad
Jhonabad Updated Fri, 11 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bolero lifter in the rape of women by

पीलीभीत शहर की एक महिला ने थाना क्षेत्र के तीन लोगों पर लिफ्ट देकर बोलेरो में बैठाने के बाद तमंचे के बल पर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले को एक महीने पहले थाने पर दर्ज किशोरी से रेप मामले से जोड़कर देख रही है। पुलिस का मानना है कि दर्ज मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए घटना का तानाबाना बुना गया हो।   

विज्ञापन

पीलीभीत शहर की एक महिला ने लिखाई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह सात सितंबर को थाना अमरिया क्षेत्र में स्थित अपनी रिश्तेदारी में गई थी। शाम को वापस आने के लिए कैचूटांडा में वाहन का इंतजार कर रही थी। शाम करीब आठ बजे एक बोलेरो आकर रुकी। बोलेरो सवार परिचित था। परिचित के कहने पर वह वाहन में सवार हो गई। कुछ दूर चलने के बाद तीनों आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। बाद में अपसरा पुल के पास में उतारकर फरार हो गए। जिस पर वह पैदल थाने पहुंची और तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। नौ सितंबर को महिला एसपी के सामने पेश हुई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम थाना जहॉनाबाद क्षेत्र के गांव सियाबाड़ी पट्टी निवासी छत्रपाल, हरी और मीरापुर निवासी श्यामलाल गैंगरेप, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र के एक किशोरी ने पखवाड़े भर पहले एक युवक पर रेप का मामला दर्ज कराया था। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी रेप के दर्ज मामले में समझौता होने में अड़चन लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महिला पेश हुई थी और गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध है। बताया गया है कि रेप के एक दर्ज मामले में आरोपी समझौता नहीं होने दे रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed