फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP leaders fought with SDM and Tehsildar

अब एसडीएम, तहसीलदार से भिड़े भाजपाई

Fri, 22 Sep 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 22 Sep 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders fought with SDM and Tehsildar
bjp workers

जिले में भाजपा नेताओं और अधिकारियों के बीच शुरू हुई रार थमने का नाम नहीं ले रही। जिले के दो विधायकों द्वारा खफा होने का मामला अभी शांत भी नहीं हो सका था कि शुक्रवार पालिका कर्मचारियों की शिकायत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की बीसलपुर के एसडीएम और तहसीलदार से नोकझोंक हो गई। बाद में भाजपा विधायक ने दोनों पक्षों को समझाकर का मामला शांत करा दिया। बीसलपुर भाजपा नगराध्यक्ष अमित अग्रवाल शुक्रवार को अपने कुछ साथियों को लेकर एसडीएम जेपी चौहान से पालिका कर्मचारियों की शिकायत करने पहुंचे थे। अमित का आरोप था कि पालिका कर्मचारियों ने रैपिड सर्वे के दौरान नगर में पिछड़ी जाति की जनसंख्या 96 फीसदी दर्शा दी है, जबकि ऐसा नहीं है। एसडीएम ने इस सिलसिले में फोन कर नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप को बुला लिया। एसडीएम इस संबंध में ईओ से कड़ी नाराजगी जताने लगे, जिसकी एक भाजपा कार्यकर्ता वीडियो बनाने लगा। मौके पर मौजूद तहसीलदार विवेक मिश्रा ने कार्यकर्ता से वीडियो न बनाने को कहा, फिर भी कार्यकर्ता वीडियो बनाता रहा, तभी तहसीलदार ने उस कार्यकर्ता का मोबाइल फोन छीन लिया। यह बात अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को काफी नागवार लगी। इसी पर दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन

आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और तहसीलदार की शान के खिलाफ भी कुछ बातें कह डाली। जानकारी होने पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझा शांत कर दिया। इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा, भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश गंगवार, गौरव मिश्रा, राहुल बाल्मीकि, संजीव नाथ अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, देवेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पर अपने साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया, लेकिन एसडीएम ने इस आरोप का खंडन किया है। यह मामला तहसील परिसर में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed