फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike driver's death

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Mon, 04 May 2015 11:57 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
न्यूरिया/पीलीभीत। Updated Mon, 04 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
कसबा मझोला में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के गांव विलैंदा निवासी 55 लखवीर सिंह घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उधर छोटा हाथी की टक्कर से घायल हुए थाना बरखेड़ा के गांव खमरिया निवासी 50 वर्षीय रहीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव विलैंदा निवासी लखवीर सिंह किसी काम से खटीमा थाना क्षेत्र के गांव टेढ़ाघाट गए थे। सोमवार को वह वापस लौट रहे थे। मझोला नगर में सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मझोला चौकी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर मृतक के परिवार वालों को हादसे की सूचना दी है। उधर सोमवार की शाम करीब चार बजे थाना बरखेड़ा के गांव खमरिया निवासी रहीश स्कूटी से घर वापस जा रहे थे। खकरा पुल के पास छोटा हाथी ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
पीलीभीत/न्यूरिया। टनकपुर रेल प्रखंड पर ट्रेन से गिरकर थाना न्यूरिया के गांव रंपुरिया निवासी 23 वर्षीय मुकेश की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के गांव रंपुरिया निवासी 23 वर्षीय मुकेश रुद्रपुर में कारपेंटरी का काम करता है। वह रविवार की शाम खटीमा से घर आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। ग्राम पिपरिया अगरू के पास ट्रेन की गति धीमी होने पर ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास करते समय वह गिरकर घायल हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


सुबह ग्रामीण शौच के  लिए गए तो उन्होंने महेश का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस व महेश के घर वालों को दी। सूचना पर रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed