फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bank to Nkbjni Accused arrested

बैंक में नकबजनी करने के आरोपी पकड़े गए

Wed, 24 Feb 2016 11:22 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 24 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bank to Nkbjni Accused arrested
बैंक ऑफ बड़ौदा में नकबजनी करने के आरोपियों को पुलिस ने देर रात पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी नगर में कई स्थानों पर चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस मौके से फरार चौथे साथी को तलाश रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों शातिर आरोपियों के खिलाफ कई थानों में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में सीओ राजेश्वर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस टीम ने रात को संदिग्ध हालात में घूम रहे इटावा के थाना लवेदी के मोहल्ला घोरखा निवासी अवनीश कुमार दुबे, पंकज कालोनी निवासी विनीत उर्फ अरुण कुमार, इसी कालोनी के सुनील कुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया है। अवनीश के पास से तीन सौ ग्राम चरस, विनीत के पास से तमंचा, दो कारतूस, सुनील के पास से एक तमंचा दो कारतूस और एक थैला बरामद हुआ। थैला में दो सब्बल, पेंचकस, चाबियों का गुच्छा आदि सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 11 फरवरी की रात को उन्होंने नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया था। इसके अलावा नगर के एक सर्राफ व्यापारी और साहूकारा निवासी रियासत अली की सिगरेट की होलसेल दुकान में चोरी करने के लिए रैकी की थी। घटना को अंजाम देते वक्त तीनों पकड़ लिए गए, लेकिन साथी संदीप पुलिस को देखकर भाग निकला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि विनीत मास्टर माइंड है, जो घटना स्थल का चिन्हीकरण करता है और चोरी का माल ठिकाने लगाने की भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि सुनील के खिलाफ जीआरपी पीलीभीत, नोएडा और दिल्ली के कई थानों में मुकदमे हैं। अवनीश के खिलाफ नोएडा में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर आदि के कई मुकदमे हैं। विनीत के खिलाफ भी नोएडा, इंदिरापुरम, दिल्ली, नोएडा आदि थानों में कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed