फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attack on police team, firing

दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग

Thu, 29 Jun 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 29 Jun 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Attack on police team, firing
दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग
 एक फार्म हाउस में हुई चोरी के मामले में संदिग्धों को पकड़ने के लिए गांव रूरिया सलमेपुर आई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। जिस फार्म हाउस पर चोरी हुई थी, उस परिवार के लोग भी पुलिस के साथ आए थे। उन्हीं लोगों ने जीप में बैठाए गए दो संदिग्ध युवकों को पीटना शुरू किया तो भड़के ग्रामीणों ने उन्हें और पुलिस को घेर लिया। घेराबंदी देख पुलिस के साथ आए लोगों ने फायरिंग की तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पुलिस को भी पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचा। जिसके बाद किसी तरह टीम ने खुद को बचाया। दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के दियूराजपुर गांव में स्वरुप सिंह के फार्म हाउस में ग्रिल तोड़कर घुसे चोर 2.40 लाख रुपये समेत 12 लाख कीमत का सामान उड़ा ले गए थे। पुलिस को इस मामले में पूरनपुर के रूरिया सलेमपुर निवासी एक युवक का नाम पता चला था। उसे पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम दियोरिया पुलिस के दरोगा नरेश कुमार टीम के साथ दबिश देने पहुंचे। पुलिस ने गांव में दबिश देकर एक युवक को पकड़ लिया। इससे पहले पड़ोस के हरनाथपुर से भी पुलिस ने एक युवक को दबोचा था। दोनों को पुलिस गाड़ी में बैठा सकी थी कि ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के साथ आए लोग बेवजह पकड़े गए युवकों को पीटने लगे। जिसके बाद मामला काफी गरमा गया। लोगों के जमा होने पर पुलिस के साथ आए पीड़ित के परिवार कुछ लोगों ने लाइसेंसी असलहा से गोली चला दी। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई और चंद मिनट में ग्रामीण जमा हो गए। इसके बाद एकजुट ग्रामीणों ने लाठी डंडे चलाकर पुलिस की पिटाई कर दी। गोली चलाने वालों को भी पीटा। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 के पुलिसकर्मी भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गए। इसकी जानकारी अफसरों को दी गई। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल को भेजा गया। जिसके बाद पुलिस टीम बचकर निकल सकी। पूरनपुर पुलिस ने दियोरिया पुलिस के साथ आए चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। कार्यवाहक कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोग हिरासत में ले लिए गए है। अधिकारियों को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed