{"_id":"576193bc4f1c1bf21e11bbf1","slug":"asmat-three-robbed-the-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर तीन साल लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर तीन साल लूटी अस्मत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक युवक किशोरी का तीन साल तक यौन शोेषण करता रहा। उसने किशोरी को इस बारे में घरवालों को कुछ न बताने की हिदायत दे रखी थी। किशोरी ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो उसे बदनाम करने की धमकी दी और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि श्यामसुंदर नाम के युवक का उसके घर आना जाना था। इसी बीच युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और दुराचार किया। इसके बाद से वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। किशोरी ने कई बार विरोध भी किया, लेकिन युवक उसे जल्दी शादी कर लेने की बात कहकर चुप करा देता था। तीन साल बाद किशोरी ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने बदनाम करने की धमकी दी और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने घर वालों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने युवक के परिवार वालों से बातचीत कर उन्हें शादी के लिए राजी करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार को किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट और दुराचार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।