फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

डीसीएम ने किशोरों को रौंदा एक की मौत दूसरा गंभीर

Sat, 09 May 2015 11:54 PM IST
गजरौला।/पीलीभीत।
गजरौला।/पीलीभीत। Updated Sat, 09 May 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
accident
खेत से पानी लगाकर इंजन ले जा रहे दो किशोरों को अनियंत्रित डीसीएम ने
विज्ञापन
रौंद दिया। इसमें एक किशोर की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।

थाना क्षेत्र के ग्राम सराय निवासी असम गोधनलाल का 16 वर्षीय पुत्र सोमपाल खेत पर पानी लगाने को गांव के ही जंत्री का इंजन लेकर गया था। सिंचाई के बाद वह जंत्री के 16 वर्षीय पुत्र अजीत के साथ घर आ रहा था। सोमपाल इंजन में धक्का लगा रहा था जबकि अजीत उसे आगे से खींच रहा था। इस दौरान पूरनपुर की ओर से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और किनारे चल रहे दोनों किशोरों को रौंद दिया।

इसमें सोमपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डीसीएम भी सड़क किनारे खांई में उतर गया। दुघर्टना की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। इसके चलते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं।

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अशोक बुद्धप्रिय ने ग्रामीणों को बताया कि डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा बताया जा रहा है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed