फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man caught with fake SIM

फर्जी सिम के साथ एक युवक पकड़ा

Tue, 23 Jun 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
फर्जी आईडी से एक्टीवेट की हुई सिम के साथ पुलिस ने एक डिस्ट्रीब्यूटर के कर्मचारी को पकड़ लिया। उसे किसी गुप्त स्थान पर रखा गया जहां शाम को छोड़ दिया गया। घटना से शहर और पूरनपुर के सिम विक्रेताओं में खासा हड़कंप मच रहा है वहीं कंपनी के अधिकारी भी डिस्ट्रीब्यूटरों से संपर्क बने रहे।
विज्ञापन


मोबाइल नेटवर्क की एक कंपनी के पूरनपुर स्थित डिस्ट्रीब्यूटर का कर्मचारी विकास मंगलवार को फर्जी आईडी से एक्टिीवेट की हुई सिम लेकर पीलीभीत में सप्लाई करने आ रहा था। इसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दे दी। युवक के पीलीभीत आसाम चौराहे पर मैजिक से उतरते ही वहां सादे कपड़ों में तैनात पुलिस ने पकड़ लिया। इसको लेकर पुलिस और युवक में धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


बाद में वर्दी पहने पुलिस कर्मियों के आने पर युवक शांत हो गया। बताते हैं पकड़े गए युवक को किसी स्थान पर ले जाकर पूछताछ की गई और कुछ देर बाद पूरनपुर से सिम डिस्ट्रीब्यूटर भी पीलीभीत पहुंच गए। यहां काफी देर चली वार्ता के बाद पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया। वहां शहर और पूरनपुर में फर्जी सिम के साथ युवक के पकड़े जाने की सूचना से सिम विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा और घटना की हकीकत जानने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक मोबाइल विक्रेता ने बताया कि कंपनी के नोयडा कार्यालय से भी अधिकारी इसकी पल पल की जानकारी लेते रहे। सूत्रों की मानें तो पुलिस मामले को हजम कर गई है। इस बावत जानकारी करने पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ब्रजेश सिंह ने बताया कि आसाम चौराहा उनके थाना क्षेत्र में आता है लेकिन इस तरह के किसी भी युवक के पकड़े जाने की जानकारी उन्हें नहीं है और न ही कोई युवक थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed