फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बरातियों की बोलेरो पेड़ से टकराई, दूल्हे के चाचा समेत तीन की मौत, पांच घायल

बरातियों की बोलेरो पेड़ से टकराई, दूल्हे के चाचा समेत तीन की मौत, पांच घायल

Tue, 19 Feb 2019 06:02 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
बरातियों की बोलेरो पेड़ से टकराई, दूल्हे के चाचा समेत तीन की मौत, पांच घायल
जराकोठी (पीलीभीत)। बरातियों से भरी बोलेरो असम हाईवे पर गढ़ा पचपेड़ा के पास सामने आई नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हे के चाचा समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के सिंघाई थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी सतीश कुमार के दो बेटों योगेश और अंकित की बरात राजस्थान के झुंझनू जिले के कस्बा सिंगाड़ा जा रही थी। सोमवार देर रात बराती कई वाहनों में सवार होकर राजस्थान के लिए रवाना हुए। एक बोलेरो दूल्हे के चाचा विनोद चला रहे थे। पीलीभीत में असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में गढ़ा पचपेड़ा के पास पहुंचने पर बरातियों से भरी एक बोलेरो के आगे अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में सवार दूल्हे के चाचा मोतीपुर गांव निवासी विनोद (40), दूल्हे की बहन की ननद महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के जोगिया नागल निवासी रेखा (30) पत्नी वीरेंद्र और उनके बेटे ध्रुव (8) की मौत हो गई। जबकि ज्योति (21) पुत्री विनोद, उसकी बहन प्रीति (22), निकिता (16) पुत्री संजय कुमार, दूल्हे की बहन वीनू (27) पत्नी सत्यवीर, टीनू (34) पत्नी अमित घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। बाद में परिवार वाले घायलों को गौहनिया चौराहे के पास एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


असम हाईवे से जिला अस्पताल तक मची चीत्कारों से दहले लोग
पीलीभीत। एक साथ दो सगे भाइयों की शादी होने से परिवार और रिश्तेदारों के दिलों में खुशियों का सैलाब उमड़ रहा था। घर से सभी बाजे गाजे के साथ बारात लेकर निकले थे। मगर पलक झपकते ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद असम हाईवे से जिला अस्पताल तक मची चीत्कारों से हर कोई दहल गया। हादसे के बाद शादी की रस्म अदायगी करने चंद लोग दूल्हों के साथ राजस्थान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे कई वाहनों में लखीमपुर खीरी के सिंघाई थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी सतीश कुमार के दो बेटों योगेश और अंकित की बरात राजस्थान के झुंझनू जिले के कस्बा सिंगाड़ा के लिए रवाना हुई। इनमें एक बोलेरो दूल्हे के चाचा विनोद चला रहे थे। तीन गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। जबकि बरातियों से भरी दो गाड़ियां पीछे रह गई थीं। हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि पीछे आ रही एक गाड़ी में सवार बरातियों ने लोकेशन जानने के लिए दूल्हे के चाचा विनोद के नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्हें लगा लगा कि गाड़ी चलाने की वजह से फोन रिसीव नहीं किया होगा। कुछ मिनट बाद भी उन्हें बोलेरो के पेड़ से टकराने की खबर मिल गई। फिर कुछ ही देर में अन्य गाड़ियों में सवार बराती मौके पर जमा हो गए, जिससे कोहराम मचने लगा। दूल्हे के चाचा विनोद, बहन की ननद रेखा और उनके बेटे ध्रुव के मरने की सूचना घर पहुंची तो चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे के बाद गाड़ियों में बैठककर बराती रास्ते से लौट गए। केवल एक गाड़ी में परिवार के चंद लोग दूल्हों के साथ शादी की रस्म अदायगी के लिए भेज राजस्थान गए।
हादसे में दूल्हे के तीन रिश्तेदारों की मौत से हर कोई गमजदा था। पत्नी रेखा और इकलौते बेटे ध्रुव की मौत से वीरेंद्र का बुरा हाल है। विनोद की भी गृहस्थी कच्ची है। उसके दो बेटी और एक बेटा है।


बोलेरो पेड़ से टकराने के बाद तीन बरातियों की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके गई और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा दुखद है। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed