{"_id":"5ba4e54c867a557ec86ba680","slug":"91537533260-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद धरे गए गोकशी के चार आरोपी, चार भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद धरे गए गोकशी के चार आरोपी, चार भागे
Updated Fri, 21 Sep 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 पीबीटीपी 3
मुठभेड़ के बाद धरे गोकशी के चार आरोपी, चार भागे
गोमांस, औजार व असलहे बरामद, कई दिनों से बरखेड़ा क्षेत्र में मिल रहे थे गोवंशीय अवशेष
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। कई दिनों से बरखेड़ा क्षेत्र में गोकशी कर रहे चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने धर दबोचा। जबकि उनके चार साथी भागने में सफल रहे। आरोपियों पर पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करने का भी आरोप है। आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बरखेड़ा पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की धरपकड़ को दबिश जारी है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खेतों में गोवंशीय अवशेष मिल रहे थे। इससे हालात तनावपूर्ण बनते जा रहे थे। घटनाओं का विरोध करते हुए हिंयुवा कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने सड़क पर आकर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया लेकिन घटनाएं रुक नहीं रही थीं। बृहस्पतिवार को दौलतपुर पट्टी गांव के पास गन्ने व धान के खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने जिरौनिया चौकी प्रभारी आरपी सिंह, सिपाही गोपाल व बनवारी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद बरखेड़ा थानाध्यक्ष राजकुमर भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ दबिशें दी। इसमें चार आरोपी दौलतपुर पट्टी गांव निवासी रहीस अहमद, शमशुल, गुलाम नबी, विसाल अहमद उर्फ मझले को गिरफ्तार किया। जबकि उनके चार साथी शकील, तसब्बुर अली, मोहम्मद अली, अनीस भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से 70 किग्रा गोमांस, औजार, एक 315 बोर तमंचा, कारतूस, छुरी बरामद की है। आरोप यह भी है कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट गोवध अधिनियम, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापामारी कर रही है, उनको भी जल्द जेल भेजा जाएगा। निलंबित एक सिपाही की मिलीभगत उजागर होने को लेकर भी जांच गंभीरता से कराई जा रही है।