फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गाजीपुर में लाउड स्पीकर बजाने पर तनाव, फोर्स पहुंचा

गाजीपुर में लाउड स्पीकर बजाने पर तनाव, फोर्स पहुंचा

Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में लाउड स्पीकर बजाने पर तनाव, फोर्स पहुंचा

विज्ञापन
गाजीपुर मुगल गांव में मुहर्रम से एक दिन पहले घरों व धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर बजाने को लेकर तनाव फैल गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध करते हुए सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एएसपी, एसडीएम मौके पर पहुंचे और लाउड स्पीकर उतरवाए। गांव में पुलिस बल की तैनात किया गया है।

बरखेड़ा क्षेत्र के गाजीपुर मुगल गांव में पिछले कई दिनों से ताजिए के रूट को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। तीन चरणों में हुई पीस कमेटी की बैठक के बाद इसमें तय किया गया कि ताजिए के जुलूस में दो लाउड स्पीकर बजाए जाएंगे और हर साल की तरह सिर्फ एक ताजिया रहेगा। एक दिन पहले शनिवार शाम को गांव में घरों और धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर लगाकर बजाना शुरू कर दिए गए। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। इसकी शिकायत मिलने पर एएसपी रोहित मिश्रा, एसडीएम पूर्णिमा सिंह, एसएचओ राजेश मौर्य मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद लगवाए गए लाउड स्पीकर हटवा दिए गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और पीएसी को गांव में तैनात कर दिया गया है। एसएचओ राजेश मौर्य ने बताया कि लाउड स्पीकर लगाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। इसको शांत करा दिया गया है। पुलिस बल मौके पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed