फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चौकी पर मिली शराब की खाली बोतलें, एचसीपी लाइन हाजिर

चौकी पर मिली शराब की खाली बोतलें, एचसीपी लाइन हाजिर

Fri, 22 Sep 2017 04:19 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
चौकी पर मिली शराब की खाली बोतलें, एचसीपी लाइन हाजिर

विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की सुरक्षा व्यवस्था और चौकियों की हकीकत परखने निकले एसपी कलानिधि नैथानी को चेकिंग के दौरान खकरा पुलिस चौकी में खाली शराब की बोतलें मिली। इसकी कोतवाल से रिपोर्ट ली गई। जिसके बाद एचसीपी चंद्रपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले की जांच एएसपी को दी गई है। इस दौरान कई खामियां भी सामने आईं, जिनके सुधार के निर्देश मातहतों को दिए।
बृहस्पतिवार रात एसपी सिविल ड्रेस में शहर की सुरक्षा बंदोबस्त के साथ ही पुलिस की मुस्तैदी चेक करने निकले। पहले शहर का राउंड लेकर ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती को चेक किया। इसके बाद ठेका, खकरा, कमल्ले चौकी का निरीक्षण किया। चौकियों पर लगे पीए सिस्टम में खराबी मिलने पर डीसीआर प्रभारी को इसके सुधार के निर्देश दिए। त्योहारों को लेकर पुलिस को क्षेत्र में पुराने विवाद निपटाने और दो चरणों में पीस कमेटी की बैठक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्त चौकी पर निरीक्षण पुस्तिका, सेक्शन बोर्ड, शिकायती प्रार्थना पत्रों का रजिस्टर, संभ्रांत व्यक्तियों की सूचना मोबाइल नंबर व पता सहित अवश्य होना चाहिए। अंत में खकरा पुलिस चौकी को चेक करने पर उनकी नजर वहां पर रखी शराब की खाली बोतलों पर गईं। यह देख उनका गुस्सा फूट पड़ा। कोतवाल एसके सिंह से पूरे मामले की रिपोर्ट ली गई। इसमें सामने आया कि ठेका चौकी पर तैनात एचसीपी चंद्रपाल सिंह, जोकि खकरा चौकी पर रहते हैं, उनका नाम प्रकाश में आया। इस पर एसपी ने आरोपी एचसीपी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि यह एक बड़ी लापरवाही और अनुशासनहीनता का मामला है। एचसीपी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसकी जांच एएसपी को दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed