{"_id":"5b1838234f1c1b6d4d8b5130","slug":"81528313891-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरावल के लोगों का थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चमरावल के लोगों का थाने में प्रदर्शन
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
थाना क्षेत्र के गांव चमरावल के लोगों ने थाने में प्रदर्शन कर युवक की हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।
एक सप्ताह पहले क्षेत्र के ग्राम फखरपुर रेलवे हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आकर चमरावल निवासी छब्बीस वर्षीय युवक रोहित पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम को भेजा था, लेकिन मृतक के परिजनों ने रोहित की मौत ट्रेन दुर्घटना से न बताकर नगर के कुछ लोगों पर रोहित की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर रखने का ड्रामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मृतक के परिजनों ने कहा एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने परिजनों द्वारा बताए लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परिजनों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को मृतक के परिजन वाहनों में सवार होकर खेकड़ा थाने पहुंचे और नारेबाजी की। उन्होंने थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राधेश्याम, उमेश, सोनू, प्रवीन, नरेश, सुरेंद्र आदि रहे।