{"_id":"599dd9b04f1c1b26658b4810","slug":"81503517104-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे मे नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से ठगी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे मे नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से ठगी की
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। थाना खेकड़ा में नगर के मोहल्ला विजयनगर निवासी महिला राजबाला पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में कहा उसकी पुत्री दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती है। ग्राम सुन्हैडा निवासी एक युवक भी वहां नौकरी करता है। सुन्हैडा निवासी युवक ने उसकी पुत्री से रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन हजार रुपये की ठगी कर ली। अब रुपये वापस मांगने पर वह अभद्रता करता है। महिला ने थाना पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन