फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवती ने मेडिकल कराने से किया इनकार

युवती ने मेडिकल कराने से किया इनकार

Tue, 23 Jan 2018 07:28 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
युवती ने मेडिकल कराने से किया इनकार
युवती ने मेडिकल कराने से किया इंकार
विज्ञापन

अपहरण के आरोप को भी बताया गलत
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। डेढ़ माह लापता रहने के बाद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में मिली दियोरियाकलां क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया है। इसके अलावा सुनगढ़ी पुलिस को दिए बयान में खुद के अपहरण की कहानी को भी गलत बताया है। अब पुलिस पिता की ओर से दर्ज कराई गई अपहरण की नामजद रिपोर्ट में अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

एसएसआई सुनगढ़ी एके सिंह ने बताया कि युवती अपने रिश्तेदार के घर ग्राम बरहा में रहती थी और अचानक लापता हो गई थी। पिता बरेली के एक युवक पर लगातार कार्रवाई की बात कह रहे है। उधर, युवती अपने बयान में अपहरण करने की बात को गलत बता रही है। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह घर से नाराज होकर चली गई थी। पीलीभीत से लखीमपुर, फिर सीतापुर और लखनऊ पहुंची। यहां उसे एक युवती मिली, जिसके साथ वह आजमगढ़ चली गई थी। उसी के साथ वहां रह रही थी। इस दौरान उसने एक बार पिता से बातचीत करने की बात भी कही है। जबकि परिवार वाले इसको गलत बता रहे हैं। सोमवार को मेडिकल कराने के लिए युवती को ले जाया गया था, लेकिन उसने इंकार कर दिया है। युवती का कहना है कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है, इसलिए वह मेडिकल नहीं कराना चाहती। अब कोर्ट में बयान कराकर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed