{"_id":"5a5fa74f4f1c1b86268b4f1b","slug":"71516218191-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता ने लगाया विद्युत संविदा कर्मी पर चैकिंग के दौरान सिलेंडर चोरी करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपभोक्ता ने लगाया विद्युत संविदा कर्मी पर चैकिंग के दौरान सिलेंडर चोरी करने का आरोप
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे खेकड़ा थाने में नगर निवासी आदीश जैन पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा वह सह परिवार गुड़गांव में रहता है और यहां उनका मकान बंद है। इसी बीच उनके यहां चेकिंग करने के लिए विद्युत निगम की टीम पहुंची। और उसने आकर देखा तो मकान में रखा एक घरेलू गैस सिलेंडर एक संविदा कर्मी चोरी करके ले गया। पता लगने पर जेई एवं अनेक कर्मचारी भी थाने पहुंच। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह वहां पर नियमित चेकिंग करते हुए पहुंचे और आदीश जैन के मकान के कनेक्शन के मीटर के केबल के कटे होने की बात कही। जिसे वह पड़ोसी से यह कहकर वापस लौट गये थे कि उनके यहां पता कराकर कटे केबल पर सील लगवा लें। मकान मालिक ने दबाव बनाने के लिए सिलेंडर चोरी करने का झूठा आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।