{"_id":"5a48e6a54f1c1bfc0f8b6d38","slug":"71514727077-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व किशोरी से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला व किशोरी से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अगल स्थानों पर हुईं दोनों वारदातें
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर बीते 24 घंटो में छेड़खानी की दो वारदातेें हो हुई। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री शनिवार को शाम 6.30 बजे गांव के बाहर शौच को जा रही थी। रास्ते में गांव के ही रामबाबू और गिरधारी लाल ने उनकी पुत्री से छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी का शोर सुनकर मौके पर जमा हुए लोगों को देखकर छेड़छाड़ करने वाले युवक भाग गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में युवक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि वह रविवार को सुबह आठ बजे अपने खेत पर चला गया था। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। इसी बीच 8.30 बजे गांव के ही श्याम बहादुर, झनकार, शिवकुमार और ओमप्रकाश ने उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी से छेड़खानी की। विरोध करने पर इन लोगों ने उनकी पत्नी को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें उनके दाएं हाथ की हड्डी भी टूट गई। विवाहिता की चीख पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए, तभी वे लोग धमकी देते हुए चले गए। घायल विवाहिता को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी करने, मारपीट करने और गाली गलौज करने के आरोप में चारों लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।