फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस टीम पर हमला करने वाली तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

पुलिस टीम पर हमला करने वाली तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला करने वाली तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार
ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

शराब पकड़ने को दी गई दबिश के दौरान हुई थी वारदात

पीलीभीत। ग्राम टेढ़ा श्रीराम में कच्ची शराब पकड़ने को दी गई दबिश के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छह की गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सोमवार रात बिलसंडा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम टेढ़ा श्रीराम में कच्ची शराब पकड़ने को दबिश दी थी। गांव के रामशरण और रविंद्र को कच्ची शराब के साथ पकड़ते ही भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। लाठी डंडे से वार करने के साथ ही पथराव किया गया, जिसमें दरोगा यशपाल सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार और राजेंद्र कुमार घायल हो गए थे। इसकी सूचना मिलने पर एसओ सीपी शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हमला कर रही भीड़ को सख्ती से खदेड़ा। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी कलानिधि नैथानी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई कराई। दूसरे दिन मंगलवार को आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी गई। जिसके बाद चार और आरोपी प्रेमपाल, सुशीला देवी, कन्यावती, मीरावती को धर दबोचा। सभी को पकड़कर थाने लाया गया, यहां पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। गुंडई करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed