फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ग्राम प्रधानी की आड़ में कर रहे थे चरस तस्करी, अब गए जेल

ग्राम प्रधानी की आड़ में कर रहे थे चरस तस्करी, अब गए जेल

Fri, 29 Mar 2019 10:54 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानी की आड़ में कर रहे थे चरस तस्करी, अब गए जेल
गजरौला (पीलीभीत)। प्रधानी की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी का धंधा चल रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने कल्यानपुर नौगवां गांव के प्रधान हरिराम कश्यप को गजरौला पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 210 ग्राम चरस भी बरामद हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी प्रधान को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गजरौला पुलिस के मुताबिक पिछले कई दिनों से कल्यानपुर नौगवां गांव के प्रधान हरीराम कश्यप के चरस की तस्करी करने की शिकायत मिल रही थी। आला अफसरों से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रिछौला चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने आरोपी प्रधान को धर दबोचा। पुलिस के तलाशी लेने पर 210 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ नेता का करीबी है आरोपी प्रधान
आरोपी प्रधान एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के नेता का करीबी बताया जाता है। नेताजी के संरक्षण में ही वह अवैध धंधा करता था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास बड़ी मात्रा में चरस मिली थी। जबकि पुलिस का दावा महज 210 ग्राम चरस मिलने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पुलिस से रहती थी साठगांठ
आरोपी प्रधान की थाना पुलिस से भी साठगांठ रहती थी। इस अवैध धंधे में मिलीभगत रखने वाले दो इंस्पेक्टरों के नाम तो खुलकर सामने आए हैं। ग्रामीणों के कई बार सूचना देने के बावजूद थाना पुलिस ने प्रधान को नहीं पकड़ा। इसके बाद आला अधिकारियों को बताया गया। अफसरों के निर्देश पर थाना पुलिस को कार्रवाई करने पड़ी।

गजरौला पुलिस ने कल्यानपुर नौगवां के प्रधान हरिराम कश्यप को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधान को जेल भेज दिया है। प्रधान के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें मिली थीं। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed