फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पते बीनने गई किशोरी से छेड़छाड़, दो नामजद

पते बीनने गई किशोरी से छेड़छाड़, दो नामजद

Thu, 03 Jan 2019 05:34 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Thu, 03 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
पते बीनने गई किशोरी से छेड़छाड़, दो नामजद
छेड़छाड़
आरोपियों पर शिकायत करने पर धमकाने का भी आरोप
विज्ञापन

सुनगढ़ी पुलिस ने मां से मिली तहरीर पर की कार्रवाई

पीलीभीत। पत्ते बीनने गई 14 वर्षीय किशोरी को दो युवक पकड़कर एक डेयरी में ले गए। वहां डरा धमकाकर उससे छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सुनगढ़ी पुलिस ने किशोरी की मां से मिली तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री बुधवार को काला मंदिर के पास पत्ते बीनने गई थी। आरोप है कि मोहल्ला देशनगर निवासी गौरव और ट्रांसपोर्ट नगर कांशीराम कॉलोनी निवासी शोभित कश्यप ने उसको पकड़ लिया। डरा धमकाकर आरोपी उसको पास की एक डेयरी में ले गए। वहां पर दोनों युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लगातार धमकाते रहे। बाद में आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग गए। इधर, किशोरी के काफी देर बाद भी घर न आने पर परिवारीजन तलाशने निकले तो वह डेयरी में रोती हुई मिली। पूछने पर किशोरी ने खुद के साथ हुई घटना बताई। आरोपियों से खतरा जताते हुए मां ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के लिए पुलिस को मौके पर भेजा गया है। आरोपियों की धरपकड़ का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed