फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कंडक्टर के अभद्रता करने पर हुई थी मारपीट, लूट का आरोप गलत

कंडक्टर के अभद्रता करने पर हुई थी मारपीट, लूट का आरोप गलत

Tue, 26 Mar 2019 11:26 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
कंडक्टर के अभद्रता करने पर हुई थी मारपीट, लूट का आरोप गलत
पीलीभीत। रोडवेज बस के कंडक्टर से लूटपाट नहीं हुई थी, बल्कि सीट को लेकर हुई कहासुनी के बीच कंडक्टर के अभद्रता करने पर मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद यह दावा किया है। एआरएम के सामने भी हिरासत में लिए गए दोनों युवकों ने पूरे घटनाक्रम को बयां करते हुए कंडक्टर की अभद्रता को झगड़े की वजह बताया। फिलहाल पुलिस अब सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। पीलीभीत डिपो की बस संख्या यूपी 25 एटी 4267 के कंडक्टर ने सूचना दी कि नौगवां चौराहे से सवार दो यात्रियों ने उससे मारपीट कर 7200 रुपये और मोबाइल रखा बैग लूट लिया। सुनगढ़ी पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर लूट की दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई। सुरागरसी के बाद दोनों युवकों की पहचान हुई। दोनों नौगवां पकड़िया के रहने वाले निकले। जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो गई है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया है कि वह काम से बरेली जाने को बस में सवार हुए थे। बस में कोई सीट खाली न होने पर वह ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने पर बस रुकवाकर उतरने लगे। इस बीच कंडक्टर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धक्का दे दिया। जिसके बाद मारपीट हो गई। लूट के आरोप सही नहीं निकले हैं। रोडवेज के अफसरों से भी हिरासत में लिए गए दोनों युवकों ने पूरी बात बताई है। सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed