फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मजदूर के बंद मकान से नकदी-जेवरात समेट ले गए चोर

मजदूर के बंद मकान से नकदी-जेवरात समेट ले गए चोर

Thu, 24 Jan 2019 12:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मजदूर के बंद मकान से नकदी-जेवरात समेट ले गए चोर
न्यूरिया (पीलीभीत)। मजदूर के बंद मकान में दीवार फांदकर घुसे चोर 15 हजार की नकदी समेत डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। परिजनों से सूचना मिलने पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने चोरी की वारदात को लेकर एसपी मनोज कुमार सोनकर की ओर से दिए गए निर्देशों की भी अनदेखी की। न तो फील्ड यूनिट टीम बुलाई न ही डॉग स्क्वॉयड। पुलिस ने घटना को चोरी का प्रयास बताते हुए मामले को जांच के नाम पर टाल दिया है।
विज्ञापन

कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला खब्बापुर निवासी छोटन पुत्र मकसूद हुसैन मजदूरी करते हैं। पिछले कई दिनों से वह पत्नी संग गुजरात मजदूरी करने गए हुए हैं। घर पर उनकी 15 वर्षीय बेटी शबाना छोटे भाई संग रहती है। दिन भर घर पर ठहरने के बाद रोज की तरह मकान को ताला लगाकर शबाना मंगलवार रात आठ बजे ताऊ बाबू के घर चली गई। देर रात दीवार फांदकर चोर मकान में प्रवेश कर गए। कमरे का कुंडा तोड़कर भीतर पहुंचे और सामान खंगाल दिया। यहां से चोर तीन सोने की अंगूठी, चार चांदी की अंगूठी, दो बाले, तीन घड़ी, 15 हजार रुपये समेत डेढ़ लाख कीमत का सामान समेट ले गए। दूसरे दिन बुधवार सुबह शबाना घर पहुंची तो घटना का पता लगा। इस पर रिश्तेदार भी जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। न्यूरिया पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इसके बाद कार्रवाई करने के बजाए घटना को दबाने की कोशिश शुरू कर दी गई। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड टीम को भी नहीं बुलाया गया, जबकि चंद दिन पहले ही एसपी ने साफ निर्देश दिए थे कि छोटी या बड़ी सभी वारदातों में दोनों टीमों से कार्रवाई कराई जाएगी। पहले पुलिस घटना को संदिग्ध बताती रही। बाद में चोरी के प्रयास होने की बात कहते हुए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed