फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बबूरा भट्ठे के पास मिले गोवंश पशु के अवशेष

बबूरा भट्ठे के पास मिले गोवंश पशु के अवशेष

Mon, 22 Apr 2019 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बबूरा भट्ठे के पास मिले गोवंश पशु के अवशेष
गोवंश अवशेष को मिट्टी में दबाती हुई जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
बिलसंडा (पीलीभीत)। अब बिलसंडा थाना क्षेत्र के बाबूरा गांव में एक भट्ठे के पास गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए और गोकशी पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। परीक्षण के बाद अवशेष दफन कराकर मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के बबूरा गांव में एक भट्ठे के पास गोवंश के अवशेष पड़े थे। हिंदु युवा वाहिनी के तहसील उपाध्यक्ष शोभित शर्मा, ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह, आकाश शर्मा, अजय मिश्रा, सुरेश सिंह चौहान बिलसंडा कस्बे से एक बरात से लौट रहे थे। गांव बबूरा से मीरपुर रोड पर जाते वक्त सड़क पर कुछ जानवर खड़े थे। उनको हटाने के लिए हिंयुवा कार्यकर्ता बाहर आए तो उनको भट्ठे की तरफ चहलकदमी सी लगी। इस पर वह उस तरफ बढ़े। वाहन की रोशनी पड़ते ही वहां खड़े कुछ लोग भाग गए। कार्यकर्ताओं की नजर गोवंश के अवशेष पर गई तो शोर मच गया। काफी ग्रामीण भी आ गए। इसकी सूचना पुलिस और संगठन के पदाधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में बिलसंडा पुलिस और हिंयुवा के जिलाध्यक्ष ठाकुर मनीष सिंह पहुंच गए। रात में ही पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेष का परीक्षण कराया गया और फिर दफन कर दिया गया। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तस्करों के बारे में जानकारी की जा रही है। सर्विलांस की भी मदद ले रहे है। पुराने अपराधियों की लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed