फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एसपी ने कराया सुरक्षा का अहसास, बोले- निडर होकर करें मतदान

एसपी ने कराया सुरक्षा का अहसास, बोले- निडर होकर करें मतदान

Mon, 25 Feb 2019 10:42 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने कराया सुरक्षा का अहसास, बोले- निडर होकर करें मतदान
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों को भांपने के लिए एसपी ने पहले हजारा क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाकों में जाकर जानकारी जुटाई। वहीं सीओ की अगुवाई में कई थानाध्यक्ष पोलीगंज उत्तराखंड में हुई स्टेट बार्डर की बैठक में पहुंचे। इसमें एक दूसरे के सहयोग से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने पर मंथन किया गया। एसपी मनोज कुमार सोनकर सोमवार सुबह पहले हजारा पहुंचे। यहां नेहरोसा, राणा प्रताप नगर, शारदापुरी, टिल्ला नंबर चार समेत कई इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान संचार और सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी जुटाई गई। ग्रामीणों से भी रूबरू हुए। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया और साफ कहा कि किसी के कहने और दबाव में मतदान न करें। हजारा की कंबोजनगर चौकी का भी निरीक्षण किया। इधर, उत्तराखंड के पोलीगंज में स्टेट बार्डर मीटिंग राजपूत रिसोर्ट में हुई। उत्तराखंड से इसमें सितारगंज, खटीमा के पुलिस अधिकारी आए। जिले से सीओ सदर योगेंद्र कुमार, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक के अलावा माधोटांडा, अमरिया, न्यूरिया के थानाध्यक्ष रहे। दोनों ओर से जमा हुए पुलिस अधिकारियों ने एक दूसरे से आवश्यक सूचनाएं साझा की और चुनाव को लेकर बार्डर पर सुरक्षा की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed