फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने मुजफ्फरनगर के विक्की को रिमांड पर लिया

पुलिस ने मुजफ्फरनगर के विक्की को रिमांड पर लिया

Fri, 20 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुजफ्फरनगर के विक्की को रिमांड पर लिया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

दस माह पूर्व नगर निवासी लापता युवक के मामले में पुलिस ने जेल से मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी विक्की को रिमांड पर लाकर पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि भोला झाल पर नहाते समय सूर्यकांत नहर के तेज बहाव में बह गया था।

दस माह पूर्व नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी शक्ति का बीस वर्षीय पुत्र सूर्यकांत लापता हो गया । कुछ दिन बाद लापता के पिता शक्ति ने खेकड़ा थाने में खेकड़ा निवासी मोनू, मुजफ्फरनगर निवासी विक्की पर अपने पुत्र को गायब कर हत्या का आरोप लगाया था। दो माह पहले मोनू ने न्यायालय में समर्पण किया। जिसे पुलिस ने रिमांड लिया। पूछताछ में उसने बताया कि सूर्यकांत उसका दोस्त था और तीनों गंगनहर में भोला झाल पर नहाने गये और नहाते समय सूर्यकांत नहर के तेज बहाव में बह गया। वह और उसका मुजफ्फरनगर निवासी साथ विक्की डर की वजह से वहां से भाग गए। एक सप्ताह पूर्व आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी विक्की ने भी कोर्ट में समर्पण किया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि सूर्यकांत के मामले में मुजफ्फरनगर निवासी विक्की को बृहस्पतिवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि वह तीनों साथी गंगनहर की भोला झाल पर नहाने गए, वहां सूर्यकांत बहकर डूब गया। पुलिस पूछताछ के बाद उसे जेल में छोड़ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed