{"_id":"5a05af164f1c1b6a678bac5c","slug":"31510321942-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह पर युवती ने आग लगा की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलह पर युवती ने आग लगा की आत्महत्या
पीलीभीत।
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में एक विवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में समझौता को लेकर शाम तक वार्ता चलती रही।
गांव निवासी तीस वर्षीय युवक लखीमपुर खीरी के संसारपुर में रिश्तेदारी में गया था। घर में उसके पांच बच्चे और पत्नी थी। बताया जाता है कि युवती ने बच्चों को पैसे देकर चीज खरीदने गांव की दुकान पर भेज दिया। इस दौरान युवती ने कमरा बंद कर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से निकले धुएं से आसपास के लोग एकत्र हो गए। जब तक दरवाजा तोड़कर महिला को निकालने के प्रयास होते, इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। घटना के घंटों बाद तक युवती के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में समझौता वार्ता चल रही थी। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने बताया कि इस बाबत किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी है।