फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गाली गलौज करने से रोका तो कर दी महिला की पिटाई

गाली गलौज करने से रोका तो कर दी महिला की पिटाई

Wed, 30 Aug 2017 05:52 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
गाली गलौज करने से रोका तो कर दी महिला की पिटाई
पीलीभीत। घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे दबंगों को रोकना एक महिला को महंगा पड़ा। आरोपियों ने विरोध करते ही महिला के घर में घुसकर पिटाई कर दी। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के नवदिया बिसेन गांव निवासी रानीदेवी पत्नी पोशाकी राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात गांव के दबंग किस्म के लोग नशे की हालत में उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। पहले तो काफी देर तक इसको अनदेखा किया जाता रहा। इसके बाद भी शांत न होने पर महिला ने उनको गाली देने से मना किया। इसी बात पर गुस्साकर आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर हमला बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग आ गए। जिन्होंने बमुश्किल बीच बचाव कराया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने आरोपियों से परिवार की जान को खतरा जताते हुए तहरीर दी है। जहानाबाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed