{"_id":"5c003268bdec2241871ff2c1","slug":"201543516776-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की मासूम से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की मासूम से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल की मासूम से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
गजरौला (पीलीभीत)। चार साल की मासूम को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके 30 वर्षीय रिश्तेदार ने अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद बच्ची को डरा-धमका कर घर भेज दिया। दो दिन बाद शोर मचने पर परिवारीजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर गजरौला पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। मां से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसकी एक चार साल की बेटी है। मंगलवार शाम करीब चार बजे उसकी बेटी मौसेरे जेठ छोटेलाल के घर खेलने गई थी। पति गांव में ही तालाब से सिंघाड़े तोड़ने गए हुए थे। आरोप है कि इस बीच आरोपी छोटेलाल मासूम को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां बच्ची से अश्लील हरकतें की। इसके बाद उसको डरा धमकाकर घर भेज दिया। बच्ची ने घर पहुंचने के बाद उसी दिन अपने साथ हुई घटना को बता दिया, लेकिन परिवारीजन बातचीत कर निपटाने में जुटे रहे। दोनों परिवारों के बीच बातचीत जारी रही। आरोपी के गलती न मानने पर दो दिन बाद घटना का शोर मचा। बृहस्पतिवार सुबह एक अन्य रिश्तेदार को दुखड़ा सुनाए जाने के बाद शिकायत पुलिस से की गई। मामला चार साल की मासूम से जुड़ा होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इधर, एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने आईजी को पूरे मामले से अवगत कराया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल गजरौला पुलिस से कार्रवाई की जानकारी करते रहे। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। हिरासत में लिए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
तहरीर के आधार पर आरोपी छोटेलाल के खिलाफ अश्लील हरकत करने व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
- बालेंदु भूषण सिंह, एसपी