{"_id":"5aae9e5f4f1c1ba9758b62c2","slug":"201521393247-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
परिवारीजनों ने आत्महत्या बता किया कार्रवाई से इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। रात में लापता हुए 40 वर्षीय मजदूर नत्थूलाल का शव मकान से चार सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में गमछे के फंदे से नीम के पेड़ के सहारे लटका मिला। परिवारीजनों ने बीमारी के चलते आत्महत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के आमडार गांव निवासी नत्थूलाल पुत्र स्वर्गीय गोधनलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। इस बीच देर रात मजदूर किसी समय घर से निकल गए। शनिवार सुबह जागने पर परिवारीजनों ने मजदूर को नदारद देख तलाश शुरू कर दी। इधर, मकान से चार सौ मीटर की दूरी पर चेतराम के खेत पर नत्थूलाल का शव गमछे से बने फंदे पर नीम के पेड़ के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी जगदेई का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटी व एक पुत्र है। थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वाले कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। मजदूर के कई दिनों से बीमार होने की बात परिवार कह रहा है।