फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दूसरे दिन भी जिले में कटी पांच महिलाओं की चोटियां

दूसरे दिन भी जिले में कटी पांच महिलाओं की चोटियां

Sun, 06 Aug 2017 06:20 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जिले में कटी पांच महिलाओं की चोटियां
पीलीभीत। जिले में चोटी कटवा का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार की रात से रविवार सुबह तक पांच महिलाओं की चोटियां काट दी गई। हैरानी की बात यह है कि चोटी कटने के बाद महिलाएं बेहोश भी हो रही हैं। चोटी कटने की घटनाएं बढ़ने से लोगों में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत है।
विज्ञापन

चोटी कटने की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि सुबह उठते ही लोग एक दूसरे से चोटी कटने की घटनाओं की जानकारी लेने लगते हैं। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर कमालू गांव से सुबह चोटी कटने की सूचना से शहर में भी सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की सत्यता जानने को पुलिस से भी जानकारी ली। बताते हैं कि गांव निवासी हजारीलाल की पत्नी शांतिदेवी शनिवार रात घर में सो रही थीं। रात को किसी समय उनकी चोटी कट गई। सुबह होने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अमरिया। क्षेत्र में महिलाओं की चोटी काटे जाने की दो अन्य घटनाएं रविवार को सुबह पता चली। गांव बगनेरा निवासी कुसुमा देवी ने बताया कि उसकी पुत्रवधू सुनीता देवी सुबह 10 बजे रसोई में खाना बना रही थी जबकि वह स्वयं आंगन में झाडू़ लगा रही थी। इस बीच एक सफेद बिल्ली जैसी कोई चीज सुनीता के बच्चों की ओर झपटी। इसे देख सुनीता ने शोर मचाया तो उसने सुनीता पर ही हमला कर दिया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गई। यह देख परिवार में चीख पुकार मच गई। विवाहिता की सास व देवर ने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई है। इसी बीच आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सभी ने बिल्ली जैसी चीज को तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी छत्रपाल की 25 वर्षीय पत्नी भानवती की चोटी कट गई। रविवार सुबह वह बर्तन साफ कर रही थी। इस बीच परिवार वालों ने उसकी चोटी कटी देखी। उसने कटी चोटी देखने के बाद जांच की तो चोटी का कटा टुकड़ा बिस्तर पर ही पड़ा था। इसके बाद विवाहिता की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरहा की लदपुरा गौटिया निवासी सेवाराम ने बताया कि रात नौ बजे उसकी पत्नी को किसी जानवर का एहसास हुआ जिसपर उसने उसे भगाने को शोर मचाया। शोर सुनकर वह भी जाग गया। पास जाकर देखा तो उसकी पत्नी सरस्वती की चोटी चारपाई के पास कटी पड़ी थी। चोटी कटने की सूचना सेवाराम के घर पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस भी पहुंच गई। इस बीच बेहोश हो चुकी सरस्वती को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। चोटी कटने गांव में दहशत है।
बीसलपुर। गांव रसायाखानपुर निवासी अब्दुल वहीद ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री रायदा रविवार को सुबह नौ बजे कमरे में सो रही थी। सोते समय उसे चोटी कटने का भ्रम हुआ जिस पर उसने शोर मचाया। शोर पर घरवाले पहुंच लेकिन उसकी चोटी सुरक्षित थी।
चुर्रासकतपुर। गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी आबिद हुसैन ने बताया कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री रेहाना बी रविवार को दोपहर बरामदे में सो रही थी। कुछ देर बाद जब वह सोकर उठी तो उसकी चोटी पास में कटी पड़ी थी। चोटी कटी देखकर रेहाना के होश उड़ गए।

00000
घर के बाहर लगा रहे हल्दी
चोटी कटने की घटनाएं रोकने को अब टोटके भी शुरू हो गए हैं। महिलाओं ने घरों के दरवाजों पर हल्दी की थापें लगानी शुरू कर दी हैं। महिलाओं का मानना है कि हल्दी की थापें लग जाने से इस तरह की घटनाएं नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed