{"_id":"5c604e60bdec22653c2d1e4f","slug":"191549815392-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशक ने वायरल कर दिए शिक्षिका के फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनुदेशक ने वायरल कर दिए शिक्षिका के फोटो
विज्ञापन
पूरनपुर। विद्यालय में साथ नौकरी करने वाले एक अनुदेशक ने शिक्षिका के फोटो वायरल कर दिए। यही नहीं कुछ फोटो शिक्षिका की ससुराल के सदस्यों के मोबाइल पर भी भेज दिए। मना करने के बाद भी न मानने पर शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी अनुदेशक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामला घुुंघचाई क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक स्कूल का है। यहां पर तैनात एक शिक्षिका ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि वह विद्यालय में तैनात पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी एक अनुदेशक के साथ ही बाइक से ड्यूटी पर आती-जाती थी। बीते दिनों शिक्षिका की शादी तय हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद से अनुदेशक विरोध करता रहा। बेवजह की बयानबाजी की जाती रही। इस दौरान उसने शिक्षिका के कुछ फोटो खींच लिए और उनको वायरल करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों के नंबर भी फोटो भेज दिए। इसका पता लगने पर पहले शिक्षिका ने अनुदेशक से ऐसा करने को मना किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है। इंस्पेक्टर आरके कश्यप ने बताया कि शिकायत पर जांच कराई जा रही है। आरोपी अनुदेशक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।