{"_id":"5b37db464f1c1bf16e8bab2e","slug":"191530387270-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा बुग्गी हटाने को लेकर हुई मारपीट में एक घायल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंसा बुग्गी हटाने को लेकर हुई मारपीट में एक घायल।
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में मार्ग बीच खड़ी भैंसा बुग्गी हटवाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर निवासी बिजेंद्र शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंचा, वहां उसने दी तहरीर में कहा कि उसका पड़ोसी मकान के बाहर अपनी भैंसा बुग्गी खड़ी करता है। मार्ग शंकरा होने के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी होता है। कई बार कहने के बाद भी उसने मार्ग से अपनी भैंसा बुग्गी नहीं हटाई। शनिवार को भैंसा बुग्गी हटाने को कहने पर उसने गाली गलौच के साथ लाठी डंडो से हमला बोल उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट बंद कराई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही मोहल्ले के कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।