{"_id":"5a0eed544f1c1b6e548bd991","slug":"191510927700-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में तीन चोरी करने के आरोप में धरे गए दो नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में तीन चोरी करने के आरोप में धरे गए दो नाबालिग
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चोरी गए सामान की बरामदगी कर किया खुलासा
पूछताछ के बाद दोनों को किशोर न्यायालय किया गया पेश
बिलसंडा/पीलीभीत। कस्बा बिलसंडा में एक रात में दो दुकान समेत तीन स्थानों पर चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी कस्बे के रहने वाले और नाबालिग हैं। पुलिस ने चोरी गए सामान की बरामदगी कर दोनों को किशोर न्यायालय के लिए चालान कर दिया है।
बिलसंडा कस्बे में ग्यारह नवंबर की रात तीन स्थानों पर चोरी की वारदात अंजाम दी गई थी। इसमें मदनमोहन कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह के मकान से दस हजार रुपये, सिलेंडर और बर्तन चोरी किए गए थे। कमल पार्क के पास कस्बे के अनिल के फल गोदाम के ताले तोड़कर चार हजार रुपये और पस्तौर गांव निवासी रंजीत सिंह की सराफा दुकान से चांदी के जेवर चोरी किए गए थे। एसपी की फटकार के बाद प्रकरण का मुकदमा दर्ज किया जा सका था। छह दिन की सुरागरसी के बाद आखिरकार बिलसंडा एसओ सीपी शुक्ला तीनों वारदातों का खुलासा करने में कामयाब हो सके हैं। घटना को अंजाम देने में कस्बे के दो नाबालिग पकड़े गए हैं। इनमें एक की उम्र चौदह को दूसरे आरोपी की मात्र 12 साल है। शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए गैस सिलेंडर, चांदी की दस मठिया और दस लॉकेट बरामद किए। इसके बाद दोनों को किशोर न्यायालय के लिए चालान कर दिया है।
छिटपुट चोरियां करते रहे हैं दोनों आरोपी
तीन चोरी की वारदातों का खुलासा कर किशोर न्यायालय चालान किए गए दोनों नाबालिग बेहद शातिर बताए गए है। इन घटनाओं से पहले भी वह छिटपुट चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए एक नाबालिग के माता-पिता नहीं है। उधर दूसरा अपने ननिहाल में रहता है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता शराब पीकर घर का सामान बेच दिया करते और आए दिन मारपीट करते थे। इस पर वह ननिहाल में आकर रहने लगा था। इस दौरान उसकी अन्य नाबालिग साथियों से मुलाकात हुई और वह चोरी की छिटपुट घटनाएं करने लगे। पकड़े गए दो के अलावा चार अन्य नाबालिग साथी भी हैं। जिनके साथ कभी अनाज तो कभी अन्य छिटपुट चोरी वह करते रहे हैं। पकड़ा गया चौदह साल का किशोर खुद को हाईस्कूल का छात्र बता रहा है।