फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रिश्वतखोरी के आरोपी तीन पुलिसकर्मी निलंबित

रिश्वतखोरी के आरोपी तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 27 Jul 2017 05:46 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
रिश्वतखोरी के आरोपी तीन पुलिसकर्मी निलंबित
पीलीभीत। ग्रामीण को अवैध खनन में फंसाने का डर दिखाकर 30 हजार रुपये ऐंठने वाले तीन पुलिसकर्मियों को एसपी कलानिधि नैथानी ने निलंबित कर दिया। शिकायत की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बीसलपुर के किशनी गांव निवासी वीरपाल पुत्र रामदास ने 16 जुलाई को एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया था कि उसको बीसलपुर कोतवाली के हेड कांस्टेबल रजनेश पाल सिंह, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार विश्नोई और अहमद अली ने अवैध खनन में फंसाने की धमकी दी। इस दौरान डरा धमकाकर पीड़ित से तीस हजार रुपये ऐंठ लिए। रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायत सामने आने पर एसपी ने तत्काल इसको गंभीरता से लिया। मामले की जांच कराई गई। जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने सख्ती की है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित की जांच एएसपी रोहित मिश्रा को दी गई है। एसपी ने बताया कि रिश्वतखोरी और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

000
दो पर ईनाम घोषित, तीन पर लगी गुंडा एक्ट
पीलीभीत। एसपी ने लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसा है। जिसमें सेहरामऊ उत्तरी थाना से धोखाधड़ी के फरार आरोपी रायपुर बिचपुरी निवासी मोहम्मद नसीब पुत्र अयूब और मोहम्मद हसीब पर एक-एक हजार रुपये ईनाम घोषित किया है। इसके अलावा बीसलपुर के ग्राम बरसिया निवासी अनिल कुमार पुत्र सुरेश, भसूला निवासी नन्हेलाल पुत्र भोलेनाथ और टिकरी माफी निवासी सतीश पुत्र भूपराम पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed