फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खाना बनाते वक्त मजदूर के छप्पर में लगी आग, हड़कंप

खाना बनाते वक्त मजदूर के छप्पर में लगी आग, हड़कंप

Sun, 25 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खाना बनाते वक्त मजदूर के छप्पर में लगी आग, हड़कंप
पीलीभीत। खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर में लगी आग ने मजदूर के छप्पर को भी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में छप्पर व उसमें रखा सामान जल उठा। जिससे अफरा तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हुए और बमुश्किल आग बुझाई। हादसे में करीब ढाई लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी छेदालाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। इसके अलावा शाम को गांव में ही चाट का ठेला लगाते हैं। रविवार दोपहर उनकी पत्नी रामकली खाना बना रही थी। इस बीच अचानक लीकेज के चलते रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। रबड़ को जलता देख पीड़िता ने शोर मचाकर परिवारीजनों को जमा किया। जिस पर पति छेदालाल और पांच बच्चे पुष्पा, मुन्नीदेवी, रजनी, जयवीर और कुलदीप आ गए। परिवारीजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने छप्पर को चपेट में ले लिया। जिसके बाद सभी ने बमुश्किल बाहर निकलकर खुद को बचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन आरोप है कि काफी इंतजार के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद गांव के लोगों ने एकजुट होकर आग को बुझाया। जब तक छप्पर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित छेदालाल ने बताया कि हादसे में 20 हजार रुपये, टीवी, कपड़े, वर्तन, अनाज, जेवर समेत ढाई लाख कीमत का सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed