फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   19 thousand rupees in the account by asking the ATM code

एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 19 हजार

Tue, 16 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 16 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
एक जालसाज ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर किसान के एटीएम का गोपनीय कोड पूछ लिया। इसके बाद किसान के खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज मिलने पर पीड़ित को घटना का पता चला। मोबाइल नंबर के आधार पर तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटाकलां गांव के निवासी किसान महेंद्र पाल पुत्र रघुनंदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका व उसकी पत्नी चमेली देवी का ज्वाइंट खाता केनरा बैंक की पीलीभीत शाखा में है। सोमवार को पीड़ित के मोबाइल पर एक अंजान युवक ने कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। खाता बंद होने की बात कहकर एटीएम कोड की जानकारी जुटाई। इसके कुछ देर बाद ही खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज मिलने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। बैंक जाकर जानकारी करनी चाही, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed