फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एडीजी के अभियान में चार थानों की पुलिस फिसड्डी

एडीजी के अभियान में चार थानों की पुलिस फिसड्डी

Wed, 30 Aug 2017 05:52 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
एडीजी के अभियान में चार थानों की पुलिस फिसड्डी
पीलीभीत। वारंटियों की धरपकड़ के लिए एडीजी के आदेश पर चलाए गए विशेष अभियान में चार थानों की पुलिस फिसड्डी साबित हुई। एक वारंटी भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जबकि बाकी दस थानों की पुलिस ने 14 वारंटी धर दबोचे। जिनको न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है। पिछले काफी समय से थाना स्तर पर वारंटियों की धरपकड़ को लेकर लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से लगातार वारंट जारी होने के बाद भी आरोपियों की धरपकड़ न करने की शिकायतें सामने आ रही थीं। न्यायालय से भी इसको लेकर नाराजगी जताई जा चुकी है। ऐसे में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एडीजी बरेली जोन ने वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। एडीजी के अभियान की एसपी कलानिधि नैथानी से जानकारी मिलने के बाद मंगलवार रात विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ कराई गई। इसमें 14 वारंटी गिरफ्तार किए गए। घंटों की छापेमारी के बाद सुनगढ़ी, जहानाबाद, न्यूरिया, बीसलपुर ने दो-दो वारंटी पकड़े। अमरिया, बिलसंडा, दियोरिया, सेहरामऊ, बरखेड़ा, माधोटांडा ने एक-एक वारंटी गिरफ्तार किया। खास बात ये रही कि इस अभियान में कोतवाली,गजरौला, पूरनपुर, हजारा थानों की पुलिस की गिरफ्तारी शून्य रही। हालांकि गजरौला के एसएसआई सुधीर कुमार सिंह ने जिला बदर तकिया गांव निवासी भूरा पुत्र सोहनलाल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। एसपी ने बताया कि अपराधियों का जनता के बीच भय समाप्त करने के लिए गिरफ्तारी कराई गई है। अपराधी जेल में रहेंगे तो स्वत: भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। जिन थानों की पुलिस धरपकड़ में कामयाब नहीं हो सकी है, उनको भी गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed