{"_id":"5a5207d14f1c1b9b518b56f8","slug":"171515325393-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित महेंद्र हत्याकांड की नए सिरे से होगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कथित महेंद्र हत्याकांड की नए सिरे से होगी जांच
Updated Sun, 07 Jan 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में खड़ी यूपी 100 सेवा के लिए मिली इनोवा व बोलेरो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 19 माह से लंबित चल रहे कथित महेंद्र हत्याकांड की अब नए सिरे से जांच शुरू की जाएगी। शव की शिनाख्त को लेकर उलझी पुलिस अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार करने के बजाए शव महेंद्र का मानकर रंजिश की जानकारी जुटाएगी, ताकि खुलासे तक पहुंचा जा सके। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर एसपी कलानिधि की सख्ती के बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने एसएचओ गजरौला को लिखित दिशा निर्देश दिए हैं।
असम हाइवे से सटे सराय गांव के गन्ने के खेत में 24 मई 2016 को 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई थी। शव की शिनाख्त गांव के महेंद्र के रुप में होने के बाद खुद पुलिस भी उलझ गई और डीएनए रिपोर्ट के इंतजार में हत्याकांड 19 माह से लंबित है। अमर उजाला ने चार जनवरी के अंक में 19 महीने में पुलिस पता नहीं कर सकी शव महेंद्र का है या नहीं! शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर एसपी कलानिधि नैथानी ने अभिलेखों में दफन हो रहे हत्याकांड पर कार्रवाई नए सिरे से शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। अब डीएनए रिपोर्ट न मिलने तक पुलिस शव महेंद्र का मानकर सुरागरसी करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि महेंद्र की जमीन, पारिवारिक एवं अन्य विवाद किससे चल रहे हैं। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि गजरौला एसएचओ को नए सिरे से जांच कर साक्ष्य जुटाने को निर्देशित किया गया है।