फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्राइवेट चालक के मकान में लगी आग, एक झुलसा

प्राइवेट चालक के मकान में लगी आग, एक झुलसा

Thu, 27 Jul 2017 05:22 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट चालक के मकान में लगी आग, एक झुलसा
पीलीभीत। प्राइवेट चालक के मकान में खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग भीषण हादसे का सबब बन गई। आग की लपटों ने कमरे में रखे सामान और लकड़ी की चौखट और दरवाजों को भी चपेट में ले लिया। इसको बुझाने की कोशिश में एक युवक झुलस गया। हालांकि बाद में ग्रामीणों की मदद से पीड़ित परिवारीजनों ने आग पर बमुश्किल आग पर काबू किया। हादसे को लेकर मौके पर भगदड़ मची रही।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी पप्पू वर्मा प्राइवेट चालक हैं। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे वह सो रहे थे। पत्नी उर्मिला देवी नया सिलेंडर लगाकर खाना बनाने पहुंची। माचिस जलाते ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिसको पहले तो महिला ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर चीख पुकार मचाकर परिवारीजनों को जमा किया। इस बीच आग ने भीषण रूप ले लिया। सिलेंडर के पास रखे कपड़ों और कमरे की लकड़ी की चौखट और दरवाजे भी आग की चपेट में आकर धूं-धूं कर जल उठे। परिवारीजनों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी। इस पर फायर बिग्रेड की गाड़ी गांव तक पहुंची, लेकिन गली अधिक संकरी होने के कारण कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा। उधर, ग्रामीणों ने पानी और रेत की मदद से किसी तरह आग पर काबू किया। आग बुझाने के दौरान पीड़ित चालक के बड़े भाई बाबूराम झुलस गए। उर्मिला देवी ने बताया कि हादसे में छह हजार रुपये, अनाज, कपडे़ समेत 50 हजार का सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed