फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मासूम से दरिंदगी का आरोपी भेजा गया जेल

मासूम से दरिंदगी का आरोपी भेजा गया जेल

Tue, 18 Dec 2018 05:59 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Tue, 18 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
मासूम से दरिंदगी का आरोपी भेजा गया जेल
पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र में पांच साल के दलित बालक से कुकर्म का मामला
पीलीभीत। पांच साल के मासूम से दरिंदगी करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी सोनू कटियार के खिलाफ दूसरे दिन जहानाबाद पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, बालक की हालत सामान्य है। परिवारीजनों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग अफसरों से की है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक दलित मजदूर के पांच साल के बेटे को गांव का ही सोनू कटियार सोमवार शाम छह बजे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। वहां उसने मासूम के साथ कुकर्म किया। गांव के अन्य बच्चों से सूचना मिलने पर जब मां आरोपी के घर पहुंची को घटना का पता लगा। बच्चे को यूपी 100 पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया था। मेडिकल परीक्षण व इलाज के बाद उसको परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। मामले में दूसरे दिन तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की गई है। जहानाबाद थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर कुकर्म, एससीएसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दो दिन पहले नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी पिता मथुरा प्रसाद को भी न्यूरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित किशोरी ने 16 दिसंबर को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed