{"_id":"5a04a9c74f1c1bc9678ba9c6","slug":"161510255047-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे, कारतूस के साथ दो को किया गिरफतार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे, कारतूस के साथ दो को किया गिरफतार।
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो युवकों को दो तमंचों एवं कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार की रात्रि गश्त के दौरान रटौल चौकी पुलिस ने रटौल पुलिया के पास से संदिग्ध हालत में खडे़ एक युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने के बाद उसके पास से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद हुए। उसने अपना नाम नासिर निवासी रटौल बताया। इसके अलावा नगर चौकी पुलिस ने मोहल्ला अहिरान निवासी दीपक उर्फ मोगली को रात्रि गश्त के दौरा नाले के समीप से तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।
चोरी के सामान सहित युवक गिरफ्तार
खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने नलकूपों से स्टार्टर, केबिल आदि सामान चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया नगर के मोहल्ला विजयनगर निवासी दीपक को पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान नगर के जंगल से एक चाकू और नलकूप से चोरी किए स्टार्टर और केबल के साथ गिरफ्तार कर चालान किया। साथ ही पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की।