फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घर में घुसकर मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज

पति की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 13 Jul 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। मोहल्ला बाग गुलशेर खां में ससुरालियों और विवाहिता पक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले में अब पति की ओर से भी कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी समेत चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी प्रशांत शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दस जुलाई की रात करीब पौने नौ बजे वह अपनी मां के साथ कमरे में थे। पत्नी सर्वेश गंगवार, साली सुनीता गंगवार ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थीं। इस बीच साला नवाबगंज बरेली के कुंडराकोठी निवासी हेमंत कुमार, नरेंद्र गंगवार और तीन अज्ञात लोग घर में घुस आए और पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित व उसके परिजन से मारपीट की। हंगामा देख आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। इस बीच पुलिस के पहुंचने पर बच सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सर्वेश गंगवार, हेमंत गंगवार, सुनीता गंगवार, नरेंद्र गंगवार और तीन अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज है। दोनों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। जांच कर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed