फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रहस्यमय ढंग से खाते से निकल गए 65 हजार

रहस्यमय हालात में खाते से निकल गए 65 हजार

Thu, 11 Jul 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से खाते से निकल गए 65 हजार
अमरिया। कस्बा निवासी ताजिर हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका खाता एसबीआई हरार्यपुर शाखा में है। 29 अप्रैल को इस खाते में 49 हजार रुपये जमा किए थे। इससे पूर्व खाते में 22572 रुपये जमा थे। इसके बाद 10 जून को उसने एटीएम से सात हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद न तो कोई धनराशि जमा की गई, न निकाली गई। तीन जुलाई को जब वह रुपये निकालने के लिए बैंक गए तो उनको पता चला कि खाते में सिर्फ 50 पैसे जमा हैं। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि कई बार में खाते से 65 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। खास बात रही कि न तो पीड़ित ने किसी को खाते से जुड़ी जानकारी दी, न ही उसके पास कोई जालसाज का फोन आया। पीड़ित ने बैंक के कुछ कर्मचारियों पर मिलीभगत से रुपये निकाले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed