फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रधान और उसके भाइयों ने लेखपाल से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

प्रधान और उसके भाइयों ने लेखपाल से की मारपीट

Thu, 11 Jul 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
प्रधान और उसके भाइयों ने लेखपाल से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
बिलसंडा। गांव बढ़ेपुरा के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील चेक करने गए लेखपाल को प्रधान और उसके भाइयों ने पीट दिया। सरकारी कागजात भी छीन लिए। लेखपाल की ओर से थाने में प्रधान और उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

लेखपाल प्रशांत कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह डीएम के आदेश पर बढ़ेपुरा के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील चेक करने गया था। जहां रसोइया लीलावती ने पूछने पर बताया कि स्कूल में एक जुलाई से फल और दूध नहीं दिया जा रहा है, उसका बयान दर्ज करते समय ग्राम प्रधान हृदयेश शुक्ला अपने भाइयों योगेश शुक्ला और आशीष शुक्ला के साथ आ गए। आरोप है कि उन्होंने उससे मारपीट की। उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि प्रधान और उसके भाइयों ने लेखपाल से सरकारी कागजात भी छीन लिए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसएसआई संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लेखपाल को थाने लेकर आए। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान हृदयेश शुक्ला, उसके भाई आशीष और योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, ग्राम प्रधान हृदयेश शुक्ला ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। लेखपाल ने विरोधी पार्टी के उकसाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed