फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिव मंदिर के रास्ते पर फेंकी गंदगी, गुस्साए लोग

शिव मंदिर के रास्ते पर फेंकी गंदगी, गुस्साए लोग

Thu, 11 Jul 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर के रास्ते पर फेंकी गंदगी, गुस्साए लोग
पीलीभीत। कभी रंजिशन तो कभी माहौल बिगाड़ने की नीयत से धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। अभी एक दिन पूर्व ही मंदिर के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद को एसडीएम और सीओ ने निपटाया था। जबकि पूरनपुर में मूूर्तियां क्षतिग्रस्त करने की घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका। इसी बीच अब मोहल्ला थान सिंह में एक मंदिर के रास्ते पर गंदगी फेंक दी गई। लोगों में इसको लेकर नाराजगी रही। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सफाई कराकर जानकारी की। पुरानी रंजिश में एक महिला और उसके परिवार वालों पर ऐसा करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला थान सिंह में शिवसेना के नगराध्यक्ष शैली शर्मा के मकान के पास एक शिव मंदिर है। मंगलवार रात मंदिर के सामने रास्ते पर गंदगी फैला दी गई। पता लगते ही काफी लोग जमा हो गए। घटना को लेकर नाराजगी जताई गई। सूचना पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामला धार्मिक स्थल से जुड़ा होने के कारण खुफिया विभाग के कर्मचारी भी आ गए। यहां एकत्र लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान शिवसेना नगराध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने नजदीक की एक महिला और उसके परिवार के लोगों पर रंजिशन गंदगी फेंकने का अंदेशा जताया। इसको लेकर पुलिस ने पड़ताल की। मौके पर सफाई कर्मचारी को बुलाकर गंदगी को हटवा दिया गया। इसके बाद पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर वापस आ गई। सीओ सिटी ने भी रात को ही मौके पर जाकर स्थिति की जानकारी की।
विज्ञापन


मंदिर विवाद को लेकर दोनों पक्ष मुचलका पाबंद
एक दिन पूर्व मोहल्ला थान सिंह में ही एक अन्य शिव मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर उठाई जा रही दीवार के मुद्दे पर दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। एक पक्ष ने मंदिर में बनाई गई दीवार को भी तोड़ दिया था। जिसके बाद मंगलवार को एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर विवाद का निस्तारण कराया था। अब इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। दोनों पक्षों के लोगों को चिह्नित कर पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने मामले में दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कराया जा रहा है। शिवसेना नगराध्यक्ष के मकान के पास वाले मंदिर पर गंदगी फेंकने के मामले में अभी आरोपियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। खुराफात करने वाला कोई भी हो, सख्ती की जाएगी।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed