फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने गोहत्या के पांच और आरोपियों को किया गैंगस्टर में निरुद्ध

गोवंश के अवशेष और चार खालें बरामद

Thu, 11 Jul 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गोहत्या के पांच और आरोपियों को किया गैंगस्टर में निरुद्ध
पूरनपुर। गोवंश की हत्या कर फेंके गए अवशेष और चार खालें पुलिस ने शेरपुरकलां में एक स्थान से बरामद की हैं। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने शेरपुरकलां निवासी शोहेल, कमर, शरीफ और दो अन्य के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि शेरपुर कलां के समीप मुखत्यार के खेत में गोहत्या की सूचना पर बुधवार को छापेमारी की गई, लेकिन गोहत्या करने वाले पांचों आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए। मौके से गोहत्या कर फेंके गए कुछ अवशेष और चार खालें बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। बकौल पुलिस, गोहत्या शेरपुरकलां निवासी शोहेल, कमर, शरीफ और दो अन्य लोग कर रहे थे। पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हाल ही में हुई गोहत्या की घटनाएं
- 19 अप्रैल को गजरौला के बांसबोझ में बाग में मिले थे अवशेष। - 03 जून को जहानाबाद के परेवा वैश्य गांव में 1.20 क्विंटल गोमांस और औजार हुए थे बरामद
- 16 जून को बरखेड़ा के मोहल्ला काहरान में मिले थे अवशेष
- 19 जून को बंद स्लाटर हाउस और भूरे खां में मिले थे अवशेष और खालें
- 20 जून को सुनगढ़ी क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव में सात गोवंश के मिले थे अवशेष।
- 23 जून को बीसलपुर के ग्यासपुर मोहल्ले में एक मकान से पांच क्विंटल गोमांस और औजार हुए थे बरामद
- 25 जून को बरखेड़ा के गाजीपुर कुंडा में खेत में मिले थे गोवंश के अवशेष
- 28 जून को पूरनपुर में शेरपुर सिमरिया मार्ग पर नहर के नजदीक मिले थे अवशेष

गोकशी को लेकर समस्त सर्किल और थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की जा चुकी है। बीते दिनों लापरवाही और मिलीभगत पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की गई है। लगातार गोमांस तस्करों पर सख्ती भी कराई जा रही है। गोकशी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सोनकर, एसपी

पुलिस ने गोहत्या के पांच और आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध
पूरनपुर। गोहत्या, मांस बिक्री और गो तस्करी के पांच और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही दो दिन में 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की र्गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में छह गैंगस्टर के आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया। गोहत्या के दिसंबर माह से चल रहे एक वांछित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया।

कोतवाली पुलिस ने कोतवाली प्रभारी केशव कुमार तिवारी की ओर से बुधवार को शेरपुरकलां निवासी गुलफाम, इरफान, अफरोज, नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी पप्पू और जावेद के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि इन आरोपियों का संगठित गैंग है। इसका मुखिया गुलफाम है। गैंग के सदस्यों के खिलाफ पूर्व में गोहत्या के मुकदमे दर्ज है। गैंग के सदस्य गोहत्या, मांस बिक्री, गोतस्करी कर अवैध धन अर्जित करते है। इससे वैमनस्यता का माहौल है। उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ एक दिन पहले गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। बुधवार को गैंगस्टर में निरुद्ध गुलफाम, इरफान, अफरोज, पप्पू, जावेद, राजा, सनी को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया गया। कल्लू और बब्बू पहले से ही जेल में है। फरार चल रहे तसलीम को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गोहत्या के दिसंबर माह में हुए एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया गया था। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी यासीन फरार चल रहा था। बुधवार को यासीन को भी गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed